
'महिला पहलवान ने बृजभूषण से खुद को छुड़ाया', इंटरनेशनल रेफरी ने WFI चीफ के खिलाफ दी गवाही
AajTak
जगबीर सिंह 2007 से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी हैं. उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गवाही दी है. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बृजभूषण महिला पहलवानों के बगल में खड़े थे. इससे महिला पहलवान असहज महसूस कर रही थीं. उन्होंने कहा, मैंने देखा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया.
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबत और बढ़ सकती है. बृजभूषण सिंह के खिलाफ इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने गवाही दी है. आज तक से बातचीत में उन्होंने बताया कि एक महिला पहलवान ने खुद को बृजभूषण नसे छुड़ाया था. वह बृजभूषण को धक्का देकर दूर हो गई थी.
जगबीर सिंह 2007 से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी हैं. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बृजभूषण महिला पहलवानों के बगल में खड़े थे. इससे महिला पहलवान असहज महसूस कर रही थीं. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मैंने बृजभूषण को एक महिला पहलवान के बगल में खड़ा देखा था. पहलवान ने बृजभूषण से खुद को छुड़ाया था, उसने बृजभूषण को धक्का दिया, फिर कुछ कहते हुए दूर चली गई.
बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया- जगबीर सिंह
जगबीर सिंह ने बताया कि महिला पहलवान बृजभूषण के बगल में खड़ी थीं, लेकिन इसके बाद सामने आ गई. मैंने देखा कि यह वह महिला पहलवान कैसी प्रतिक्रिया दे रही थी और वह असहज थी. जगबीर ने कहा कि मैं फुकेत में भी था, मैं लखनऊ में भी था और मैंने देखा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया.
यौन उत्पीड़न के 2 मामलों में जांच कर रही पुलिस
दरअसल, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. उधर, दिल्ली पुलिस ने 7 महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं. इन मामलों में दिल्ली पुलिस की जांच अंतिम चरण में चल रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











