
महिला ने DOLL से की शादी, फिर बोली- 'बच्चा' भी हुआ!
AajTak
ब्राजील की रहने वाली महिला ने गुड़िया से शादी का दावा किया है, महिला का यह भी दावा है कि वह 'डॉल चाइल्ड' की मां है.
एक महिला का दावा है कि उसने कपड़े से बनी गुड़िया से शादी की. महिला का यह भी कहना है कि उनका एक 'बच्चा' भी है. ब्राजील की रहने वाली महिला का नाम मेरिवोन रोका मोरेस (37) है. मेरिवोन ने अपनी मां से कहा था कि वह सिंगल हैं. डांस पार्टनर न होने से भी वो परेशान भी थीं. इसके बाद उनकी मां ने उनकी खुशी की खातिर कपड़े की गुड़िया बनाई और उसका नाम मार्सेलो रखा.
मोरेस ने बताया, 'जब मां ने मार्सेलो (गुड़िया) को पहली बार दिखाया तो मुझे उनसे प्यार हो गया. ऐसा इसलिए था क्योंकि मेरे पास कोई फोरो डांसर (Forró dancer) नहीं था, मैं इस डांस के लिए जाती थी, लेकिन हमेशा पार्टनर नहीं मिल पाता था, इसके बाद वो (मार्सेलो) मेरी जिंदगी में आए.'
Need to know से बातचीत में मोरेस ने कहा, 'वह ऐसे पुरुष हैं, जो हमेशा मैं अपनी जिंदगी में चाहती थी.' रिपोर्ट के मुताबिक, मोरेस और मार्सेलो उस दिन से ही रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, जब वह पहली बार मिले.
फिर आई प्रेग्नेंसी की खबर
रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने कई महीने एक साथ बिताए, इसके बाद खबर आई कि मोरेस प्रेग्नेंट हैं. मोरेस ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा, 'यह सच है, मार्सेलो ने मुझे प्रेग्नेंट किया. मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और यह पॉजिटिव आया.'
फिर आया शादी का अवसर!

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










