
महिला ने 500 रुपये में थे खरीदे पुराने झुमके... असल कीमत जान उड़े होश
AajTak
पुराने चीज खरीदने की शौकीन एक महिला ने चैरिटी शॉप से 3.75 पाउंड यानी करीब 500 रुपये में एक झुमका खरीदा. घर जाकर जब उसने किसी कारणवश उस झुमके की कीमत पता कि तो उसके होश उड़ गए.
एक महिला ने चैरिटी शॉप से एक पुराना झुमका खरीद लाई. तब उसे पता नहीं था कि असल में इसकी कितनी कीमत हो सकती है. क्योंकि, वह पुराने सामान खरीदने की शौकीन है, इसलिए वह अक्स चैरिटी शॉप जाती रहती थी.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जो पुराने झुमके खरीदे थे, वो डिजाइनर यवेस सेंट लॉरेंट के झुमके थे. जिन्हें उसने 4 पाउंड से भी कम में खरीदा. इस समझदार खरीदार का नाम सवाना निकोलसन है. उन्होंने बताया कि हाल ही में चैरिटी शॉप की अपनी खरीदारी के बाद उन्हें पता चला कि यह उनकी अबतक की शानदार खोज थी.
32 साल की सवाना जब चैरिटी शॉप गईं तो उनकी नजरें अलमारियों पर पड़े इस सस्ते दाम के झुमकों पर पड़ीं. यवेस सेंट लॉरेंट ब्रांड के इन सोने के झुमकों में ड्रॉप डिजाइन, रिब्ड फिनिश, लोगो लेटरिंग और क्लिप-ऑन फास्टनिंग्स उकेरे हुए थे. सवाना ने सिर्फ 3.75 पाउंड यानी 500 रुपये में इसे खरीद लिया.
सवाना ने बताया कि जब मैं घर पहुंची और पैकेजिंग से झुमके निकाले तो मुझे पता ही नहीं चला कि मुझे डिजाइनर झुमके मिल गए हैं. जब मैंने पीछे की तरफ YSL का लोगो देखा तो मैं दंग रह गई. जब मैंने उनकी असली कीमत पता की तो और भी हैरान रह गई! उस डिजाइनर झुमके की सैकड़ों पाउंड कीमत थी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप को लेकर हुई ऐसी तीखी बहस... बाप ने बेटी का गोली मारकर कत्ल कर दिया
मुझे याद है कि मैं थ्रिफ्ट स्टोर जाने ही वाली नहीं थी, लेकिन मैंने खुद को मना लिया. फिर जब मैं वहां पहुंची तो मुझे लगा कि आज मेरा थ्रिफ्ट स्टोर का सबसे अच्छा दिन नहीं था. क्योंकि मैं सिर्फ एक जोड़ी झुमके और एक जोड़ी ट्रैकसूट ही लेकर घर आई थी. मुझे क्या पता था, मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा था!

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








