
महिला ने होटल में पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, जमकर पिटाई से निकाला गुबार; देखिए Video
Zee News
Wife catches husband red-handed, beats his 'girlfriend': वायरल वीडियो में एक महिला को होटल की पार्किंग की ओर गुस्से में भागते देखा जा सकता है. जैसे ही वो कार के पास पहुंचती है तो गाड़ी में बैठी पति की दोस्त को खींचते हुये पीटना शुरू कर देती है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ (Wife catches husband red-handed) लिया. इसके बाद महिला ने पति की हरकत से गुस्साई पत्नी ने दूसरी ओर खड़ी महिला की जमकर धुनाई कर दी. इस वाकये का वीडियो भी वायरल हुआ है. इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को होटल की पार्किंग की ओर गुस्से में भागते देखा जा सकता है. जैसे ही वो कार के पास पहुंचती है तो गाड़ी में बैठी पति की दोस्त को खींचते हुये पीटना शुरू कर देती है. पिटने वाली महिला ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक रखा था जिसे युवक की पत्नी ने हटाने की कोशिश भी की. महिला अपने पति पर चिल्लाती है कि 'ये कौन है'? हालांकि बेचारे पति ने इसका जवाब तो नहीं दिया लेकिन अपनी 'गर्लफ्रेंड' को पत्नी के खतरनाक चंगुल से बचाने की कोशिश जरूर की.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










