
महिला ने हमलावर पर ताबड़तोड़ जड़े मुक्के, जिम का Video वायरल
AajTak
जिम में एक्सरसाइज कर रही महिला पर शख्स ने हमला कर दिया. इस पर महिला ने बहादुरी दिखाते हुए शख्स पर वार किए. महिला लगातार इस शख्स से लड़ती रही. आरोपी शख्स को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार लिया गया. महिला की हिम्मत की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.
जिम के अंदर शख्स ने महिला पर हमला कर दिया. उसने महिला का शोषण करने की कोशिश की. लेकिन, महिला ने मुंहतोड़ जवाब दिया उसका डटकर सामना किया. महिला लगातार इस शख्स से लड़ती रही. अंत में शख्स को चित कर दिया. महिला की बहादुरी देख युवक भी पीछे हटने पर मजबूर हो गया. हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है अचानक शख्स के हमला करने पर महिला पहले तो हैरान रह गई. शख्स ने महिला को दबोचने की कोशिश की. लेकिन, महिला ने शख्स की इस हरकत के बाद हार नहीं मानी. उसने शख्स पर पलटवार किया. अंत में यह शख्स हार मान बैठा.
24 साल की नशाली अलमा (Nashali Alma) अमेरिका के फ्लोरिडा में टाम्पा में रहती हैं. वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस से सम्बंधित वीडियो शेयर करती हैं. 22 जनवरी को वह रोजाना की तरह जिम में एक्सरसाइज कर रही थीं. इसी बीच जेवियर थॉमस जोंस नाम का शख्स जिम में आया. नशाली ने कहा- मुझे लगा कि यह शख्स भी जिम का मेंबर होगा. इस कारण दरवाजा खोल दिया. लेकिन वह उसे नहीं जानती थीं.
वीडियो में दिख रहा है कि एक्सरसाइज करते हुए नशाली ने नोटिस किया कि जेवियर जिम में आने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद उन्होंने जिम का दरवाजा खोल दिया. फिर जेवियर जिम के अंदर आ गया. कुछ देर बाद ही जेवियर, नशाली के पास आया और उन्हें दबोचने की कोशिश की. लेकिन, नशाली ने उसे चित कर दिया.
वीडियो यहां देखें
'भाई क्या चाहते हो...यहां से चले जाओ' पूरे घटनाकक्रम का वीडियो Hillsborough County Sheriff's Office की ओर से शेयर किया गया है. इस वीडियो में नशाली कह रही हैं- जैसे ही वह मेरे पास आया, मैंने उसे धक्का दे दिया. मैंने उससे कहा- भाई क्या चाहते हो? यहां से चले जाओ. मुझे छूने की कोशिश मत करो. इसके बाद उसने जिम में मेरा पीछा शुरू कर दिया.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











