
महिला ने एक साल में 4 बच्चों को दिया जन्म
AajTak
कोरोना महामारी के चलते पिछला एक-डेढ़ साल दुनिया भर के कई लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इस दौर में काफी खुशियां भी मिली हैं. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है जिन्होंने एक साल से भी कम समय में 4 बच्चों को जन्म दिया.
कोरोना महामारी के चलते पिछला एक-डेढ़ साल दुनिया भर के कई लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इस दौर में काफी खुशियां भी मिली हैं. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है जिन्होंने एक साल से भी कम समय में 4 बच्चे पैदा किए. इंग्लैंड के साउथ यॉर्कशायर में रहने वाली 31 साल की जेसिका प्रिटचार्ड ने मई 2020 में अपनी बेटी मिया को जन्म दिया था और इसके 11 महीनों बाद यानी अप्रैल 2021 में उन्होंने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है. जेसिका एक टीचर हैं और उन्हें खुद कोई अंदाजा नहीं था कि वे एक साथ ट्रिपलेट्स की मां बन जाएंगी. जेसिका ने इस बारे में बात करते हुए डेली मेल से कहा कि हमारे लिए लॉकडाउन काफी चुनौतियों और खुशियों से भरा रहा है. लॉकडाउन में हमने एक बच्चे को जन्म दिया और फिर एक साल के अंदर ही मैंने तीन और बच्चों को पैदा किया. मैं और मेरे पति दोनों ही ट्रिपलेट्स की बात को लेकर काफी शॉक में थे लेकिन काफी उत्साहित भी थे.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











