
महिला को हुई अजीब बीमारी, बर्दाश्त नहीं परिवार का हंसना- खेलना, होने लगता है ऐसा
AajTak
महिला ने बताया कि रोजमर्रा के शोर, जैसे कि उसके बच्चों की हंसी, उसके दोस्तों की आवाज़ और यहां तक कि संगीत भी उसके कानों के लिए दर्द का कारण बनता है. उसने कहा - ऐसा लगता है जैसे किसी ने कानों में गर्म लावा डाल दिया हो.
दुनियाभर में अक्सर कुछ लोगों में अनोखी बीमारी पाई जाती हैं जो हैरान कर देती है. कई बार ऐसी चीजों का जवाब विज्ञान के पास भी नहीं होता है. पेनफुल हाइपरैक्यूसिस नाम की एक रेयर कंडीशन से पीड़ित एक अंग्रेजी महिला ने जो बताया वह काफी बुरा और डरा देने वाला है.
'बच्चों की हंसी और दोस्तों की आवाज़ से...'
कैरेन का कहना है कि रोजमर्रा के शोर, जैसे कि उसके बच्चों की हंसी, उसके दोस्तों की आवाज़ और यहां तक कि संगीत भी उसके कानों के लिए दर्द का कारण बनता है. 18 महीने पहले तक, कैरेन कुक एक केबिन क्रू के रूप में काम करती थी और अपने पति और अपने दो बेटों के साथ बिल्कुल सामान्य जीवन जीती थी. लेकिन फिर उसे कुछ अजीब और दर्दनाक अनुभव होने लगा.
दर्द ऐसा कि सहना मुश्किल
आम तौर पर लोग अपनी सुनने की क्षमता खोने के विचार से ही कांप उठते हैं, लेकिन क्या होगा अगर रोजमर्रा की आवाजें, चाहे वह कितनी भी सुखद क्यों न हो, उन्हें सहन करना असंभव हो? कैरेन को 2022 में यही अनुभव होना शुरू हुआ जब उसकी हाइपरएक्यूसिस अचानक शुरू हो गई. अचानक, आवाजें उसके लिए यातना बन गईं. प्रियजनों की आवाज़ें, दोस्तों के साथ बातें करना, या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनना उसके लिए असहनीय सिरदर्द का कारण बन गया, इस हद तक कि उसने उन्हें रोकने के लिए खुद को अलग रखना शुरू कर दिया.
आंखों के पीछे होता है भयंकर दर्द

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










