
महिला को प्रेम जाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, फिर युवक ने कर ली दूसरी शादी
AajTak
गोरखपुर में रहने वाली महिला का आरोप है कि खुर्शीद नामक युवक ने पहले दोस्ती किया. फिर उसने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद उससे रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया. गर्भवती हो जाने पर जबरन गर्भपात भी करवा दिया. पीड़िता की शिकायत पर राजघाट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिला का धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला आया है. आरोप है कि महिला से खुर्शीद नामक युवक ने पहले दोस्ती की. फिर उसने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया. आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया.इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी कर ली. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर की रहने वाली महिला की शादी कुछ साल पहले वाराणसी के युवक से हुई थी. दो साल बाद ही उसकी शादी टूट गई. इसके बाद महिला अपने मायके गोरखपुर में रहने लगी. अपनी तीन साल की बेटी के जीवन-यापन के लिए नौकरी की तलाश करने लगी. इसी बीच उसे आर्केस्ट्रा में काम करने का मौका मिल गया. आर्केस्ट्रा में काम करते हुए महिला की खुर्शीद नामक युवक से दोस्ती हो गई.
महिला से सहानुभूति दिखा कर प्रेम जाल में फंसाया
खुर्शीद इसी आर्केस्ट्रा टीम में पैड बजाता था. वह महिला से सहानुभूति जताने लगा और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इस दौरान वह शारीरिक संबंध बनाना चाहा. मगर, महिला ने पहले शादी करने का शर्त रख दी. आरोप है कि खुर्शीद ने शादी के लिए उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. वह दोनों निकाह करने के बाद एक कमरा लेकर साथ रहने लगा. इसी बीच महिला गर्भवती हो गई. इसके बाद खुर्शीद ने दबाव डालकर उसका गर्भपात करा दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया. फिर खुर्शीद ने दूसरी महिला से शादी कर लिया.
महिला से पहले भी हो चुकी है धोखाधड़ी
महिला की पहली शादी भी धोखे में हुई थी. राजघाट एसएचओ के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी में गलत जाति का नाम बताकर शादी किया गया था. बाद में रिश्ता तोड़ना पड़ गया था. इसके बाद पहले पति से हुए बच्ची के साथ वो गोरखपुर में रहने लगी. बच्ची की परवरिश की चिंता उसे सताये जा रही थी, जिसका फायदा खुर्शीद ने उठाया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











