
महिला को घर में मिली सीक्रेट तिजोरी, खोलकर देखा तो उड़ गए होश! बुलानी पड़ी पुलिस
AajTak
कपल को लगा उन्हें तिजोरी में से कैश या सोना-चांदी मिल सकता है, लेकिन कपल को उसमें अनजान शख्स की महिलाओं संग आपत्तिजनक तस्वीरें, इंगेजमेंट रिंग, इंश्योरेंस के कागज, एक चाकू समेत कई सारी चीजें मिलीं. जिसके बाद कपल ने पुलिस बुला ली. पुलिस सारा सामान जब्त कर जांच में जुट गई.
एक कपल ने अपने 'सपनों का घर' खरीदा. जब उन्होंने घर की साफ-सफाई शुरू की तो उन्हें वहां एक तिजोरी मिली. और जब उन्होंने तिजोरी को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, कपल को लगा उन्हें इसमें से कैश या सोना-चांदी मिल सकता है, लेकिन कपल को उसमें अनजान शख्स की महिलाओं संग आपत्तिजनक तस्वीरें, इंगेजमेंट रिंग, इंश्योरेंस के कागज, एक चाकू समेत कई और चीजें मिलीं. जिसके बाद कपल ने पुलिस बुला ली.
इन चीजों को देखकर लग रहा था कि वो किसी को ब्लैकमेल करने के लिए रखी गई हैं. कपल ने अपने इस पूरे अनुभव को एक वीडियो के माध्यम से लोगों को बताया है.
द मिरर के अनुसार, अमेरिका में रहने वालीं 28 साल की टिफनी ने अपने बॉयफ्रेंड मैट के साथ मिलकर नीलामी में एक घर खरीदा था. लेकिन जब वे इसे रेनोवेट कराने चले तो उन्हें घर के पुराने मालिक से जुड़ी कई चीजें मिलीं. जैसे- पुराना टीवी, फर्नीचर, सोफ़ा, ज्वैलरी आदि. इसी बीच टिफनी की नजर एक तिजोरी पर पड़ी.
ये तिजोरी पूरी तरह से सील थी. कपल ने किसी तरह इसे खोलकर देखा गया तो हैरान रह गए. क्योंकि तिजोरी में से किसी आदमी की महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीरें थीं. तिजोरी में एक इंगेजमेंट रिंग, इंश्योरेंस के कुछ कागज और दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ा एक चाकू भी मिला. टिफनी और मैट को तिजोरी से कुछ बुलेट्स, कैश और कागजात भी मिले.
ये देखकर फौरन कपल ने पुलिस को फोन किया और पूरा मामला बताया. जिसके बाद पुलिस सारा सामान जब्त कर जांच में जुट गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










