
महिला को काटकर फ्रिज में रखे टुकड़े, परिवार को देता था 'जिंदा' होने के ऐसे सबूत
AajTak
हैदराबाद में काले रंग के कवर में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान दिलशुकनगर की रहने वाली येरम अनुराधा रेड्डी के रूप में की. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चंद्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पूछताछ में हत्या करने की वजह और हत्या के तरीके का खुलासा किया.
हैदराबाद में एक सफाईकर्मी को मुसी नदी के पास कचरा डंप करने की जगह पर काले रंग के कवर में एक अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर मिला. उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कीं. इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की.
तलाशी अभियान के बाद मृतक की पहचान दिलशुकनगर की रहने वाली 55 साल की येरम अनुराधा रेड्डी के रूप में हुई. पुलिस को आगे की जांच से पता चला कि 48 साल के अविवाहित चंद्र मोहन का मृतक यारम अनुराधा रेड्डी के साथ अवैध संबंध था.
महिला के पति ने 15 साल पहले छोड़ दिया था
अनुराधा को उसके पति ने 15 साल पहले छोड़ दिया था. इसके कारण चंद्र मोहन ने मृतक को अपने घर में रखा था. वह लोगों को ब्याज पर रुपये देने का काम करती थी. इसी बीच चंद्र मोहन ने साल 2018 में मृतक से सात लाख रुपये लिए थे.
मृतका बार-बार रुपये वापस मांग रही थी. इसी कारण आरोपी ने उसने पीछा छुड़ाने की योजना बनाई. आरोपी ने योजना के अनुसार, 12 मई की दोपहर में मृतका से रुपये देने की बात पर झगड़ा किया. फिर चाकू से हमला कर दिया और उसके सीने और पेट पर कई वार किए. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पत्थर काटने की मशीन से काटा शव, फ्रिज में छिपाया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











