
महिला की मौत के बाद आग बबूला हुए परिजन, डॉक्टर-स्टाफ की जमकर की पिटाई
Zee News
मारपीट के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने आपस में मीटिंग की और फिर फारबिसगंज थाने में जाकर परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया. साथ ही, जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है.
Forbisganj: फारबिसगंज का अनुमंडलीय अस्पताल अचानक स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कर्मभूमि की जगह रणभूमि बन गया. यहां कुछ लोग हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर और स्टाफ पर टूट पड़े और उनकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, लोगों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ भी की. जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के बीच दहशत का माहौल है.
इलाज के दौरान महिला की हुई मौत वहीं, मामले की सूचना पुलिस को देते हुए एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई है. हालांकि, इस घटना की पूरी तस्वीर हॉस्पिटल के सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, सुबह नरपतगंज से एक महिला को गंभीर हालत मे लेकर उसके परिजन फारबिसगंज अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फौरन महिला का इलाज शुरू किया लेकिन उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










