
महिला का नाम 'स्वास्तिका...' बस इसलिए Uber ने कर दिया बैन, नाजियों से जोड़ा लिंक
AajTak
ये महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने देखा कि Uber ने उसका अकाउंट बंद कर दिया है. उसके नाम को 'संभावित रूप से आपत्तिजनक' शब्द माना गया. उसने फिर इसके खिलाफ आवाज उठाई.
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला को उसके नाम की वजह से Uber ऐप से बैन कर दिया गया. इसका मतलब ये कि वो इसकी सेवाएं नहीं ले पा रही थी. महिला का पूरा नाम स्वास्तिका चंद्रा है. बैन किए जाने के बाद उसने अपने नाम का असल मतलब समझाया है. उसने कहा कि इसका मतलब 'गुड लक' होता है. ये फिजी में एक बेहद सामान्य नाम है, जहां वो पली बढ़ी है. लेकिन वो बीते साल अक्टूबर महीने में उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने देखा कि Uber ने उसका अकाउंट बंद कर दिया है. उसके नाम को 'संभावित रूप से आपत्तिजनक' शब्द माना गया.
महिला कहती है, 'मैं एक दोपहर खाने के लिए ऑर्डर दे रही थी और पेमेंट के वक्त पॉप-अप आया, जिसमें लिखा था, 'आपका पहला नाम नियमों का उल्लंघन कर रहा है और आपको ऐप पर अपना नाम बदलने की जरूरत है.' न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्तिका ने अ करंट अफेयर नाम के प्रोग्राम में कहा कि मैं समझती हूं कि मेरा नाम एडॉल्फ हिटलर की नाजी पार्टी के साथ जोड़ा गया है, लेकिन मुझे अपने नाम पर गर्व है और इसे किसी के लिए नहीं बदलूंगी. वो कहती है, 'वो यह नहीं जानते कि हिटलर द्वारा इसका गलत तरह उपयोग करने से पहले हजारों वर्षों तक हिंदू इसका उपयोग कर रहे हैं.'
एसीए ने बताया कि Uber को स्वास्तिका चंद्रा के अकाउंट से बैन हटाने में पांच महीने लग गए. ऐसा हिंदू काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद हुआ. चंद्रा को एनएसडब्ल्यू अटॉर्नी-जनरल द्वारा समर्थन दिया गया था. एनएसडब्ल्यू यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने भी चंद्रा का समर्थन किया. न्यूज डॉट एयू को दिए एक बयान में, Uber ने कहा कि उसने चंद्रा से माफी मांगी है और स्वीकार किया है कि मामले की समीक्षा में उसे जितना वक्त लगना चाहिए था, उससे अधिक लगा है. कंपनी ने कहा, 'Uber सभी यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और सही वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए Uber की उन यूजर्स तक पहुंच को प्रतिबंधित करने की वैश्विक नीति है, जिनके नाम Uber ऐप में दर्ज किए गए हैं और जो संभावित रूप से आपत्तिजनक शब्द हैं.'
कंपनी की तरफ से ये भी कहा गया कि हम समझते हैं कि नामों को लेकर अलग-अलग सांस्कृतिक बारीकियां हैं और इसलिए हमारी टीमें सभी मामलों को देखती हैं. ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि हम हर अकाउंट का निष्पक्ष मूल्यांकन कर सकें. कंपनी ने कहा, 'इस मामले में चंद्रा की तरफ से मिले अनुरोध के बाद हमने ऐप तक उनकी पहुंच बहाल कर दी है. हमने उन्हें हुई असुविधा के लिए उनसे माफी मांगी है और हम उनके धैर्य की सराहना करते हैं. हमने मामले की समीक्षा की, जिसमें जरूरत से ज्यादा समय लग गया.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया रिपोर्ट के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










