
महिला का दावा- मरकर बार-बार हुई जिंदा, 5 बार देखा स्वर्ग, सुनाई शॉकिंग कहानी
AajTak
कबालगुनी रीना नाम की इस महिला ने अपनी कहानी बताई है. उसने दावा किया है कि वो पांच बार स्वर्ग जा चुकी है. अलग अलग कारणों से उसकी मौत होती और वो जिंदा हो जाती थी.
इस महिला का दावा है कि उसकी 5 बार मौत हो गई है और हर बार वो जिंदा हो जाती है. उसने एक नहीं बल्कि पांच बार स्वर्ग जाने का दावा किया है. उसका नाम कबालगुनी रीना है. उन्होंने अपनी कहानी एक यूट्यूब चैनल पर बताई है. उन्होंने दावा किया कि सबसे पहले उनकी मौत गाय के हमले में हुई थी. तब वो दफनाए जाने के दौरान जिंदा हो उठीं. दूसरी बार वो बाथरूम में फिसल गईं. तीसरी बार कार दुर्घटना में उन्हें एक कार ने जोरदार टक्कर मारी थी, उसमें रीना के छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए.
रीना ने कहा कि वो भगवान की अच्छाई की गवाही देने के लिए धरती पर हैं. उनका कहना है कि पहली बार एक गुस्साई गाय ने उन्हें उठाकर फेंक दिया था. वो उनके पेट पर चढ़ गई थी. आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के बजाय बस ये नजारा देख रहे थे. उनके शरीर पर सींग मारे जाने के कारण चोट आई. वो खड़ी हुईं और धड़ाम से नीचे गिर गईं. वो तब सांस नहीं ले पा रही थीं. लेकिन दोबारा सांस वापस आने तक उन्होंने एक अनोखा नजारा देखा.
बताया कैसा नजारा देखा था
30 साल की रीना का कहना है कि उन्होंने एक ऐसी जगह देखी, जो जीवन में इससे पहले कभी नहीं देखी थी. वो इसे स्वर्ग बताती हैं. वो लोगों को दूर से रोते हुए सुन सकती थीं. लेकिन मौत के अगले दिन यानी जिस दिन उन्हें दफनाया जाना था, वो अचानक से जिंदा हो गईं और लोग ये सब देखकर चिल्लाने लगे. रीना कहती हैं कि अगर आपके जाने का समय नहीं आया है, तो फिर आपके साथ चाहे जो हो जाए, आप बच जाएंगे.
उन्होंने बताया कि एक वक्त पर उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी थी. डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि ऑपरेशन करा लो नहीं तो तीन महीने ही जी पाओगी. उनका कहना है कि वो आज भी पूरी तरह ठीक हैं. हालांकि उनके दावों की पुष्टि नहीं हो सकी. ऐसे में इनमें कितनी सच्चाई है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










