
महिला का दावा- अपना यूरिन पीने से घटा लिया वजन, आंखों की रोशनी भी बढ़ गई
AajTak
अमेरिका की एक महिला अपने अजीबोगरीब दावे के बाद वायरल हो रही हैं. 32 साल की ग्रेस जोन्स का कहना है कि वे अपना यूरिन पीती हैं और इसे चेहरे पर भी लगाती हैं. ग्रेस का कहना है कि इसके चलते वो अपनी बेचैनी की परेशानी खत्म कर चुकी हैं और इससे वे काफी वजन घटाने में भी कामयाब रही हैं.
अमेरिका की एक महिला अपने अजीबोगरीब दावे के बाद वायरल हो रही हैं. 32 साल की ग्रेस जोन्स का कहना है कि वे अपना यूरिन पीती हैं और इसे चेहरे पर भी लगाती हैं. ग्रेस का कहना है कि इसके चलते वो अपनी बेचैनी की परेशानी खत्म कर चुकी हैं और इससे वे काफी वजन घटाने में भी कामयाब रही हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/इंस्टाग्राम) ग्रेस जोन्स अमेरिका के सैन डिएगो शहर में रहती हैं. वे पिछले तीन हफ्तों से अपनी स्किन और बालों पर ही इस 'यूरिन थेरेपी' का इस्तेमाल कर रही हैं. वे सुबह उठकर सबसे पहले अपना यूरिन पीती हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे उनकी आंखों की रोशनी बेहतर हुई है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और पाचन शक्ति में भी उन्हें मदद मिली है. (फोटो क्रेडिट: ग्रेस जोन्स) इस महिला ने डेली मेल के साथ बातचीत में कहा कि वे इस विवादित थेरेपी को लेकर घबराई हुई थी लेकिन जब उन्हें इसके फायदे दिखने शुरु हुए तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा. ग्रेस ने कहा कि इस थेरेपी के साथ ही वे शाकाहारी डाइट ले रही हैं और शराब पीना बंद कर चुकी हैं. हालांकि ग्रेस अब तक इस बारे में अपने 9 साल पुराने पार्टनर को कुछ नहीं बता पाई हैं. (फोटो क्रेडिट: ग्रेस जोन्स)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










