
महिलाओं के खिलाफ दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले, निर्भया की मां बोलीं- 11 साल में कुछ नहीं बदला
AajTak
16 दिसंबर 2012 को 23 साल की पैरामेडिक छात्रा निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की वारदात ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया था. अब निर्भया की मां ने कहा कि 11 साल बाद भी कुछ नहीं बदला.
Delhi Crime: निर्भया की बुजुर्ग मां ने कहा, "11 साल हो गए हैं और कुछ भी नहीं बदला है. सभी के सहयोग से हमें न्याय मिला. लेकिन कई मामले निचली अदालत में 10 से 12 साल से अटके हुए हैं." 16 दिसंबर 2012 को 23 साल की पैरामेडिक छात्रा निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की वारदात ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया था.
निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने दावा किया कि अब भी जब भी रेप की घटनाएं होती हैं तो पीड़िता के साथ कोई खड़ा नहीं होता. उन्होंने कहा, "हमें न्याय मिला क्योंकि पूरा देश हमारे साथ था. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने हमें अपनी बेटी को न्याय दिलाने में मदद की."
उनकी मां आशा देवी ने पीटीआई से कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले अभी भी कम नहीं हुए हैं. "क़ानून तो बने, लेकिन किया कुछ नहीं. कभी-कभी हम इस एहसास से इतने निराश हो जाते हैं कि कुछ नहीं बदलेगा. हमारे पास भी कई मामले आते हैं और हम उन्हें अपना नैतिक समर्थन ही दे सकते हैं."
बद्रीनाथ सिंह ने कहा, "एक निर्भया को न्याय देने से सभी को न्याय नहीं मिलेगा. नए साल की पूर्व संध्या पर घसीटी गई अंजलि का क्या हुआ? जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नशे में थे, लेकिन उसकी कोई गलती नहीं थी."
उन्होंने कहा, "जब हमारी बेटी के मामले में विरोध प्रदर्शन हुआ, तो कई महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ इसमें हिस्सा लिया और वॉटर कैनन का सामना किया. लोगों ने उस दौरान बहुत संघर्ष किया. लेकिन कुछ भी नहीं बदला."
उनकी बेटी एक छात्रा थी. जिसे निर्भया के नाम से जाना जाता है. निर्भया के साथ सड़क पर फेंकने से पहले छह लोगों ने दक्षिणी दिल्ली में एक चलती बस के अंदर बलात्कार किया था और उसके साथ दरिंदगी की थी. बाद में उसे इलाके के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 29 दिसंबर 2012 को निर्भया की मौत हो गई थी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







