
महाराष्ट्र: हो गया मंत्रालयों का बंटवारा, होम-रेवेन्यू BJP ने अपने पास रखे, शिवसेना को हेल्थ-ट्रांसपोर्ट तो NCP को मिला वित्त!
AajTak
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार आज नागपुर में होगा, जहां 39 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है लेकिन जिम्मेदारियां किन्हें मिलेंगी यह स्पष्ट नहीं हुआ है. राजनीति में संतुलन साधने की कोशिश जारी है.
महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. शाम 4 बजे के लिए शपथग्रहण शेड्यूल है, जहां बताया जा रहा है कि 39 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बीच सूत्रों ने बताया कि जिस गृह विभाग पर शिवसेना नजर गराए हुई थी, वो बीजेपी के खाते में रहेगी. राज्य के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास ही रखा है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी किसकी होगी.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट विस्तार में शपथग्रहण के लिए नागपुर को चुना गया है, जहां मंच तैयार है और बाकी की तैयारियां चल रही हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी के खाते से 20 विधायक मंत्री बनेंगे लेकिन पार्टी कुछ मंत्री पद खाली रख सकती है. इनके अलावा शिवसेना के कोटे से 13 और एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के शपथ लेने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: पंकजा मुंडे, नितेश राणे, "पंकजा मुंडे, नितेश राणे, आशीष शेलार और... आ गई फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट
एनसीपी-शिवसेना को क्या मिलेगा?
बताया जा रहा है कि शिवसेना को शहरी विकास, आवास, उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, आईटी, मराठी भाषा और एमएसआरडीसी विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी. वहीं एनसीपी को वित्त, सहकारिता और खेल विभाग मिलने की बात स्पष्ट हो गई है. हालांकि, इन दोनों दलों की तरफ से इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी किन्हें मिलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. इनके अलावा बीजेपी ने गृह, राजस्व, बिजली, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी अपने पास रखी है.
बीजेपी कोटे से ये विधायक शपथ लेंगे

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








