
महाराष्ट्र: हर महीने 209 किसान कर रहे हैं खुदकुशी, इस साल 1046 किसानों ने दी जान
AajTak
आरटीआई एक्टिविस्ट जीतेंद्र घाडगे ने बताया कि सरकार से किसानों की आत्महत्या के बारे में जानकारी मांगी गई थी. राज्य सरकार द्वारा सौंपे गए आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी, 2024 से 31 मई, 2024 के बीच किसान आत्महत्याओं की कुल संख्या 1,046 है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किसानों के आत्महत्या करने का चौंकाने वाला डेटा सामने आया है. राज्य में 5 महीने के अंदर 1046 किसानों ने आत्महत्या की है. आरटीआई के जरिए सरकार ने यह आधिकारिक जानकारी दी है.
आरटीआई एक्टिविस्ट जीतेंद्र घाडगे ने बताया कि सरकार से किसानों की आत्महत्या के बारे में जानकारी मांगी गई थी. राज्य सरकार द्वारा सौंपे गए आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी, 2024 से 31 मई, 2024 के बीच किसान आत्महत्याओं की कुल संख्या 1,046 है. यानी हर महीने औसत 209 किसान आत्महत्या कर रहे हैं. खासकर अमरावती डिवीजन में हालात चिंताजनक है. यहां चार जिले टॉप पर हैं, जहां सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं.
- अमरावती: सूची में सबसे आगे है. अमरावती में 143 आत्महत्याएं हुईं. ये घटनाएं इस क्षेत्र में गंभीर कृषि संकट को दर्शाती हैं.- यवतमाल: 132 मामले सामने आए. यवतमाल दूसरे सबसे बड़े जिले के रूप में है. यह दिखाता है कि किसानों के सामने समस्याएं विकराल और गंभीर होती जा रही हैं.- बुलढाणा: इस जिले में 83 आत्महत्याएं हुईं. ये किसान के बीच महत्वपूर्ण कठिनाई का संकेत है.- अकोला: 5 महीने में 82 आत्महत्या के केस दर्ज किए गए.
फैक्ट यह भी है कि अमरावती डिवीजन में महाराष्ट्र में हुईं कुल आत्महत्याओं में से लगभग आधी (461) रिपोर्ट की गई हैं. इस डिवीजन में किसानों के सामने गंभीर संकट है. जानकार कहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार को तत्काल अमरावती डिवीजन के इन चार जिलों पर ध्यान देने की जरूरत है.
द यंग व्हिसल ब्लोअर फाउंडेशन के कार्यकर्ता जीतेंद्र घाडगे ने कहा, अमरावती डिवीजन में किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं. हमारे किसानों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं. घाडगे का कहना था कि यहां किसानों को वित्तीय राहत की जरूरत है. मानसिक स्वास्थ्य सहायता और तत्काल बेहतर कृषि पद्धतियां दिए जाने की जरूरत है.
महाराष्ट्र सरकार ने बजट में क्या ऐलान किया...

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







