
महाराष्ट्र: सरेआम दुपट्टा खींचा, की छीना-झपटी, हिजाब में लड़की से वहशियाना हरकत का वीडियो वायरल
AajTak
महाराष्ट्र के संभाजी नगर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. कुछ लड़के हिजाब पहनी मुस्लिम लड़की को बदनियत से लिंचिंग करने की कोशिश करते हैं. कुछ लड़कों के ग्रुप ने उस लड़की के दुपट्टे खींचे मोबाइल छीनने की कोशिश की. इसके अलावा मारपीट और हाथापाई भी की. लेकिन पास खड़े लोग इस घटना चुपचाप देखते रहे. देखें रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











