
महाराष्ट्र सरकार में सबकुछ ठीक है? शिवसेना बोली- जिन्हें अकेले चुनाव लड़ना है वो लड़े
ABP News
कांग्रेस के नेता अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं. इस पर उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले कहा था कि खुद के दम पर चुनाव लड़ने की बात करोगे तो लोग चप्पल से मारेंगे.
मुंबई: क्या महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ सही चल रहा है? शिवसेना सांसद संजय राउत के एक बयान के बाद ये सवाल फिर उठने लगा है. राउत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हवाले से अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे लोगों से कहा है कि जिन्हें अकेले चुनाव लड़ना है वो लड़े. संजय राउत ने कहा, "कल शिवसेना का 55वां स्थापना दिवस था. इस अवसर पर सीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की क्या भूमिका रहेगी. उन्होंने ये भी बताया कि महाराष्ट्र में जो अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहें, अगर वो ऐसा करेंगे तो हम क्या ऐसे ही बैठे रहेंगे? जिसे लड़ना है वो लड़े. शिवसेना ने राजनीतिक लड़ाई अपने ताकत पर लड़ी है. चाहे चुनाव में गठबंधन हो या न हो, लेकिन लड़ाई अपने ताकत पर ही लड़ी जाती है."More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












