
महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देगी भत्ता, उद्धव बोले-'चद्दर लगी फटने, तो खैरात लगी बटने'
AajTak
वित्त मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को जुलाई महीने से लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपये किया जाएगा.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानमंडल में राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया. बजट में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक देने की योजना की घोषणा की गयी है. यह भत्ता 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मिलेगा. महाराष्ट्र के बजट पर यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, 'चद्दर लगी फटने, तो खैरात लगी बटने.' राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव है.
वित्त मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को जुलाई महीने से लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपये किया जाएगा. राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले इसे लागू किया जा रहा है.
एक अन्य कल्याणकारी योजना की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 'मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना' के तहत पांच सदस्यों के पात्र परिवार को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 44 लाख किसानों का बिजली बिल का बकाया माफ किया जाएगा. सभी पात्र लड़कियों को प्रोफेशनल कोर्स में (इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, आदि) मुफ्त में शिक्षा मिलेगी. इन कोर्स की फीस सरकार भरेगी.
बजट की मुख्य घोषणा अटल बांस समृद्धि योजना के माध्यम से 10 हजार हेक्टेयर निजी भूमि पर बांस का रोपण किया जाएगा. प्रति बांस पौधे पर 175 रुपए का अनुदान मिलेगा. राज्य में बंजर भूमि पर बड़े पैमाने पर बांस का रोपण किया जाएगा. नंदुरबार जिले में 1 लाख 20 हजार एकड़ क्षेत्र में बांस का रोपण होगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







