
महाराष्ट्र: शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता ने पूर्व नगरसेवक को बीच सड़क पर पीटा, अश्लील हरकत का आरोप
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण में शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक मोहन उगले को पार्टी की महिला कार्यकर्ता रानी कपोते ने बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए. महिला ने उगले पर अश्लील तरीके से छूने का आरोप लगाया. घटना का वीडियो वायरल हो गया है. वहीं, पूर्व नगरसेवक ने पार्टी से कार्रवाई की मांग की है.
महाराष्ट्र के कल्याण शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक मोहन उगले को पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता रानी कपोते ने सरेआम थप्पड़ों से पीट दिया. यह घटना सड़क पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, मामला एक सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन से जुड़ा था, जिस पर पूर्व नगरसेवक और महिला कार्यकर्ता के बीच गंभीर बहस हो गई. इसी दौरान रानी कपोते ने मोहन उगले पर अश्लील तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगाया और फिर गुस्से में आकर उन्हें लगातार थप्पड़ मारने लगीं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के कल्याण में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहन उगले ने कहा, महिलाओं को कानून द्वारा सुरक्षा प्राप्त है. मैंने अभी तक उस महिला के खिलाफ कुछ नहीं कहा और न ही कहूंगा. लेकिन पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए.
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
इस घटना के बाद शिंदे गुट में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. फिलहाल, पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले में अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखते हुए पुलिस खुद संज्ञान लेकर जांच कर सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











