
महाराष्ट्र: शिंदे खेमे के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा स्पीकर, MVA का हर दांव फेल, जानिए वोटों का गणित
AajTak
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में एक विधायक की मृत्यु हो चुकी है. स्पीकर के चुनाव में जीत के लिए 144 वोट चाहिए थे. BJP के राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले हैं. यानी जीत के लिए जरूरी वोट से 20 ज्यादा.
महाराष्ट्र विधानसभा में रविवार को स्पीकर का चुनाव हो गया है. NDA के उम्मीदवार और बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने बंपर वोटों से चुनाव जीत लिया. वे महाराष्ट्र विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. राहुल के सामने MVA ने शिवसेना के विधायक राजन साल्वी को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन, MVA का ये दांव कामयाब नहीं हो सका और गठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा.
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में एक विधायक की मृत्यु हो चुकी है. ऐसे में अभी विधानसभा में 287 सदस्य हैं. स्पीकर चुनाव में जीत के लिए 144 वोट चाहिए थे. BJP के राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले. यानी जीत के लिए जरूरी 144 से 20 वोट ज्यादा. राहुल नार्वेकर ने अपने प्रतिद्वंदी को 47 वोट के बड़े अंतर से हराया है. जबकि विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 विधायकों ने वोट किया.
सपा और एआईएमआईएम के दो-दो विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया जबकि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विधायक ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया. MVA के दो विधायक नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल में हैं. डिप्टी स्पीकर ( Deputy speaker zirwal) ने भी अपना वोट नहीं डाला.
इन्होंने वोट नहीं डाला
1. नवाब मलिक, (राकांपा) 2. अनिल देशमुख (राकांपा) 3. नीलेश लंके (राकांपा) 4. दिलीप मोहिते (राकांपा) 5. दत्तात्रेय भराने (राकांपा) 6. बबन शिंदे (राकांपा) 7. अन्ना बंसोडे (राकांपा) 8. लक्ष्मण जगताप (भाजपा) 9. मुक्ता तिलक (भाजपा) 10. प्रणति शिंदे (कांग्रेस) 11. मुफ्ती इस्माइल (एआईएमआईएम) 12. शाह फारुक अनवर (एआईएमआईएम) 13. रमेश लटके (शिवसेना) (निधन) 14. रईस शेख (SP) 15.अबू आजमी (SP) 16. राजेंद्र पाटिल (निर्दलीय) 17. उप सभापति मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते.
बता दें कि विधायक रमेश लटके का निधन हो चुका है जिससे विधानसभा की एक सीट रिक्त चल रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











