
महाराष्ट्र: शख्स ने मसाज कराने से पहले उतरवा दिया महिला का मंगलसूत्र, चोरी कर फरार
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने मसाज के दौरान महिला से सोने के गहने उतारने के लिए कहा. शख्स के कहने पर महिला ने मंगलसूत्र उतार दिया, लेकिन मसाज के बाद वह मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने महिला से मसाज लेने के लिए कहा. उसके बाद जब महिला मसाज करने आई तो शख्स ने उसका सोने का गहना चोरी कर लिया. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुणे के लोनी कांड क्षेत्र के पास अवलवाड़ी में एक व्यक्ति ने मसाज के लिए महिला के घर का दौरा किया और अपनी सेवाएं देने के लिए कहा. महिला ने व्यक्ति का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. मसाज शुरू करने से पहले उस व्यक्ति ने महिला से सोने के गहने उतारने को कहा, जो उसने उस समय पहने हुए थे. व्यक्ति के कहने पर महिला ने अपने गहने उतार दिए.
70 हजार के मंगलसूत्र की लगाई चपत
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने मसाज के दौरान महिला का मंगलसूत्र चोरी कर लिया और घर से निकल गया. सोने के उस गहने की कीमत 70,000 रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात की सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शख्स की तलाश कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











