
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव: शिवसेना एक... व्हिप दो, असमंजस में विधायक!
AajTak
शिवसेना एमएलसी सचिन अहीर ने कहा है कि व्हिप जारी करने का अधिकार पार्टी के मुख्य सचेतक के पास है. यह संभावना है कि शिंदे गुट के विधायकों को शिवसेना उम्मीदवार के लिए वोट करने के लिए कहा जाएगा.
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद अब विधानसभा स्पीकर पद को लेकर कवायद तेज हो गई है. MVA ने भी स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी उतार कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में रविवार को होने वाले स्पीकर वाले चुनाव पर सबकी नजर है. एनडीए की तरफ से भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को उतारा गया है. वहीं एमवीए ने शिवसेना विधायक राजन साल्वी को प्रत्याशी बनाया है. दोनों प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
रविवार को होने वाले विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में शिवसेना उद्धव गुट बागी विधायकों को व्हिप जारी कर सकता है. दरअसल शिवसेना ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया है इसलिए बागी विधायकों को वोट देने के लिए व्हिप जारी करने की संभावना है. शिवसेना एमएलसी सचिन अहीर ने कहा है कि व्हिप जारी करने का अधिकार पार्टी के मुख्य सचेतक के पास है. यह संभावना है कि शिंदे गुट के विधायकों को शिवसेना उम्मीदवार के लिए वोट करने के लिए कहा जाएगा. हालांकि एकनाथ शिंदे गुट अब भी कहता है कि वे असली सेना हैं और उन्होंने भरत गोगावले को अपना सचेतक नियुक्त किया है. ऐसे में विद्रोही गुट उद्धव गुट को भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए एक व्हिप जारी कर सकता है.
स्पीकर चुनाव को लिए सवाल
इससे पहले महाविकास अघाड़ी ने विधानसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर भी सवाल खड़े किए थे. गठबंधन के नेताओं का कहना है कि मसला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग होने के बावजूद विधानसभा स्पीकर का चुनाव कैसे हो सकता है. इसको लेकर विधिमंडल के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की थी. बता दें कि महाराष्ट्र में स्पीकर का पद दो साल से खाली है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा. नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद से स्पीकर का पद खाली है. शिंदे सरकार को 4 जुलाई को बहुमत साबित करना होगा. इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








