
महाराष्ट्र: लातूर में आपसी रंजिश में शख्स की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में निजी रंजिश में एक शख्स की हत्या कर दी गई जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका हुई, जांच में मृतक की पहचान नजीर पाशा सैयद के रूप में हुई. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी नजीर पाशा से पुरानी दुश्मनी थी और वह लंबे समय से बदला लेने का मौका तलाश रहा था.
महाराष्ट्र के लातूर में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 36 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल 6 और 7 फरवरी की रात लातूर के रिंग रोड पर बाबलगांव नाका और बसवेश्वर चौक के पास एक होटल के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका हुई, जांच में मृतक की पहचान नजीर पाशा सैयद (बीड जिले के निवासी) के रूप में हुई.
पुलिस ने तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर 9 फरवरी को आरोपी सतीश भीमराव वाघमारे (36) को गिरफ्तार किया. वाघमारे बीड जिले का निवासी है, लेकिन लातूर में रह रहा था. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसकी नजीर पाशा से पुरानी दुश्मनी थी और वह लंबे समय से बदला लेने का मौका तलाश रहा था.
हत्या की रात, वाघमारे ने मौका देखकर नजीर पाशा के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस की जांच में पकड़ा गया.
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या की वजह निजी दुश्मनी थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









