
महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने पर घमासान, MNS का विरोध
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का फैसला किया है. इस फैसले का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध किया है. एमएनएस ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है. सरकार का कहना है कि यह कोई नया आदेश नहीं है और इसका मकसद छात्रों को एक और भाषा सिखाना है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











