
महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य करने पर विवाद, विपक्ष ने जताया विरोध
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा एक से पांचवीं तक हिंदी को अनिवार्य करने का फैसला किया है. यह नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषा फॉर्मूले का हिस्सा है. विपक्ष ने इसे मराठी अस्मिता से जोड़कर विरोध शुरू कर दिया है. विरोधियों का कहना है कि प्राथमिक कक्षाओं में तीन भाषाओं का बोझ बच्चों पर ज्यादा होगा और हिंदी को थोपा नहीं जाना चाहिए.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











