
महाराष्ट्र में सीटों को लेकर रस्साकशी, कांग्रेस का सौ सीटों पर दावा MVA दरार न डाल दे? | Opinion
AajTak
हरियाणा की हार ने यूपी और दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में सहयोगी दलों पर दबाव बढ़ाने के लिए कांग्रेस भी अपनी चाल चलने लगी है - जो महाविकास आघाड़ी के भीतर निश्चित तौर पर झगड़ा बढ़ाने वाला है.
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 100 से ज्यादा सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का दावा है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार का महाराष्ट्र पर कोई असर नहीं होने वाला है.
और इसके साथ ही, नाना पटोले ने ऐलान कर दिया है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नाना पटोले का ये बयान उद्धव ठाकरे के उस बयान की प्रतिक्रिया लगती है, जिसमें हरियाणा में कांग्रेस की हार का जिक्र था.
उद्धव ठाकरे का कहना था कि हरियाणा में कांग्रेस को अपने अति-आत्मविश्वास के कारण हार का मुंह देखना पड़ा है. उद्धव ठाकरे की तरफ से ऐसी बातें किया जाना उनकी नाराजगी की तरफ ही इशारा कर रहा है.
असल में उद्धव ठाकरे चाहते थे कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी चुनावों के पहले ही अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दे. जाहिर है, ये बात वो अपने पक्ष में ही चाह रहे थे. जब उद्धव ठाकरे ने देखा कि नाना पटोले तो विरोध में खड़े हैं ही, और शरद पवार भी उनकी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी को मंजूरी नहीं दे रहे हैं, तो वो राहुल गांधी से मदद लेने की कोशिश किये, लेकिन दिल्ली से खाली हाथ लौटना पड़ा - और कांग्रेस की हार पर उद्धव ठाकरे का कटाक्ष उसी का नतीजा था.
राहुल गांधी को निशाना बनाये जाने के बाद नाना पटोले ने मोर्चा संभाल लिया है, और सबसे ज्यादा सीटों के लिए दावेदारी पेश कर दी है. वैसे राहुल गांधी तो अरविंद केजरीवाल के निशाने पर भी आ गये हैं - और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने भी उप चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करके अपना इरादा जाहिर कर दिया है.
कांग्रेस की ज्यादा सीटों पर दावेदारी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









