
महाराष्ट्र में सामने आए GBS के 6 नए केस, अब तक सामने आए 176 मामले
AajTak
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के छह नए मामले दर्ज किए हैं और एक की मौत हो गई. विभाग की मानें तो पुणे एमसी से 41 मरीज, पीएमसी क्षेत्र में नए जोड़े गए गांवों से 94, पिंपरी चिंचवाड़ एमसी से 29, पुणे ग्रामीण से 31 और अन्य जिलों से 8 मरीज मिले हैं. इनमें से 109 मरीज़ों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के छह नए मामले दर्ज किए हैं और एक की मौत हो गई. विभाग का कहना है कि आज तक कुल 203 संदिग्ध मरीज़ों का पता चला है. इनमें से 176 मरीजों में जीबीएस पाया गया. अब तक कुल 8 मौतें हुई हैं. इनमें से 4 मौतों की पुष्टि जीबीएस से हुई और 4 संदिग्ध मौतें रिपोर्ट की गईं.
विभाग की मानें तो पुणे एमसी से 41 मरीज, पीएमसी क्षेत्र में नए जोड़े गए गांवों से 94, पिंपरी चिंचवाड़ एमसी से 29, पुणे ग्रामीण से 31 और अन्य जिलों से 8 मरीज मिले हैं. इनमें से 109 मरीज़ों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है तो 52 मरीज आईसीयू में हैं और 20 वेंटिलेटर पर हैं. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और प्रभावित इलाकों में निगरानी प्रयासों को तेज कर दिया है.
इससे पहले 6 फरवरी को पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने नांदेड़ गांव, धायरी और पुणे शहर के सिंहगढ़ रोड पर आस-पास के इलाकों में 30 निजी जल आपूर्ति संयंत्रों को सील कर दिया था. इन इलाकों की पहचान प्रकोप के केंद्र के रूप में की गई है. 6 फरवरी को पीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में इन संयंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
वहीं, इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र के प्रमुख स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की और जीबीएस से प्रभावित मरीजों के टेस्ट और इलाज समेत राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









