
महाराष्ट्र में बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही, जमीन पर जायजा लेने पहुंचे CM ठाकरे
AajTak
उनकी तरफ से हवाई सर्वे तो पहले ही किया जा चुका था, अब उन्होंने महाड़ के तलिये गांव का जायजा लिया. सीएम ने जमीन पर जा ना सिर्फ स्थिति को समझा बल्कि ग्रामीणों को पूरा भरोसा दिया कि सरकार उनकी मदद के लिए हर संभव कार्य करेगी.
महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. जगह-जगह पर नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. रायगढ़ में तो 44 लोग भूस्खलन की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. अब इस भयंकर स्थिति का ठीक जायजा लेने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे जमीन पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रायगढ़ के महाड़ का रुख किया है. मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे यांनी महाडमधील तळीये गावास भेट देऊन पाहणी केली. सरकारतर्फे गावकऱ्यांना संपूर्ण नुकसान भरपाई दिली जाईल तसेच त्यांचे पुनर्वसन केले जाईल असे मुख्यमंत्री म्हणाले. गावकऱ्यांनी काळजी करू नये अशा शब्दांत त्यांनी दिलासा दिला. pic.twitter.com/3n3FUmzvEw
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











