
महाराष्ट्र में फिर कोरोना का कहर, अमरावती के दो शहरों में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन
AajTak
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. इसे देखते हुए अमरावती शहर और अचलपुर शहर में सात दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इन इलाकों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले ही 1305 इमारतों को सील कर दिया है. वहीं अमरावती शहर और अचलपुर शहर में सात दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इन इलाकों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं. संरक्षक मंत्री यशोमति ठाकुर ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही है. इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन की अनुमति रहेगी. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीएमसी काफी सख्त है. बांद्रा पश्चिम में बीएमसी ने 145 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है. दरअसल शनिवार देर रात एक कैफे में रेड डाली गई थी. यहां पर 200 लोग पार्टी कर रहे थे. ये सारे लोग फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे. बीएमसी ने कैफे पर भी 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











