
महाराष्ट्र में नियम बदले, अब होम आइसोलेशन नहीं, कोरोना मरीजों को जाना होगा कोविड सेंटर
AajTak
महाराष्ट्र सरकार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. अब नए मरीजों को कोविड सेंटर जाना होगा यानी होम आइसोलेशन की सहूलियत को खत्म कर दिया गया है.
महाराष्ट्र सरकार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. अब नए मरीजों को कोविड सेंटर जाना होगा यानी होम आइसोलेशन की सहूलियत को खत्म कर दिया गया है. दरअसल, सरकार को जानकारी मिल रही थी कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के कारण कई जगह पर कोरोना का प्रसार हो रहा है. इस वजह से यह फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि भले ही केस कम हो रहे हैं, लेकिन सावधानियां अभी बरतनी है, कई बार शिकायत मिल रही थी कि होम आइसोलेशन का पालन मरीज ठीक से नहीं कर रहे हैं, इस वजह से उनके घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे में बाकी लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मरीजों को अब कोविड सेंटर में रहना होगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











