
महाराष्ट्र में गहराए सियासी विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने सुनाया बाला साहेब और आडवाणी का किस्सा
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि गोधरा दंगों और गुजरात हिंसा के बाद एक अभियान चला था- मोदी हटाओ. इस दौरान तब के उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने बाला साहेब से इस मुद्दे पर उनकी राय जाननी चाही थी.
महाराष्ट्र में पहले लाउडस्पीकर और फिर हनुमान चालीसा के बहाने उद्धव सरकार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. हालांकि, सरकार का दोनों ही मसलों पर आक्रामक रुख देखने को मिला है. सीएम उद्धव ठाकरे ने एक इंटरव्यू में ताजा विवादों को लेकर खुलकर बातचीत की और राज ठाकरे पर हमला किया. इसके साथ ही उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक किस्सा शेयर किया.
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा चलाए जा रहे लाउडस्पीकर हटाओ अभियान पर कहा कि कुछ लोग हैं जो झंडे बदलते रहते हैं. पहले वे गैर-मराठी लोगों पर हमला करने की कोशिश करते हैं. अब वे गैर-हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं. मार्केटिंग का जमाना है. ये भी नहीं चला तो कुछ और. उद्धव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर के संबंध में आदेश दिया. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने किसी एक धर्म के बारे में कहा है. सभी धर्मों के लिए दिशा-निर्देश हैं.
यूपी में कोविड से मरने वालों के शव गंगा में मिले
यूपी में लाउडस्पीकर हटाए जाने पर सीएम उद्धव ने वहां के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान गंगा में शव मिले थे. मुझे नहीं लगता कि हमारे पास सटीक संख्या है कि यूपी में कोविड के कारण कितने लोग मारे गए. अगर यूपी सरकार लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे को लोगों तक ले जाना चाहती है तो यह उनके लिए है.
हमारा फोकस तो विकास और रोजगार है
उद्धव ने कहा कि मेरा फोकस लोगों की जिंदगी बचाने, राज्य का राजस्व बढ़ाने और लोगों को रोजगार देने पर है. लोगों से थाली पीटने को कहा गया लेकिन लोगों की थाली खाली है और हम उन्हें भोजन के बजाय लाउडस्पीकर दे रहे हैं. लोग इस सरकार को हरा देंगे.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









