
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 15 हजार से ज्यादा केस, 88 लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के कई और इलाकों में लॉकडाउन की संभावना बढ़ गई है. राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई में होटल और मॉल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी.
देश में एक तरफ जहां टीकाकरण अभियान जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में कोरोना (Corona Virus) के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस एक बार फिर महाराष्ट्र को अपनी गिरफ्त में ले रहा है. आज फिर से राज्य में 15000 से ज्यादा नए केस सामने आए. वहीं 24 घंटे में 88 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई. बता दें कि महाराष्ट्र में आज 15,602 नए कोरोना केस सामने आए. राज्य में इस वक्त 5,70,695 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 5,031 लोग अस्पताल या कोरोना के लिए बनाई जगहों में भर्ती हैं. महाराष्ट्र में 1,18,525 एक्टिव केस हैं. आज 7,467 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. वहीं, राज्य में अब तक कुल 21,25,211 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं. महाराष्ट्र का रिकवरी रेट 92.49% है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











