
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर देर रात दिल्ली में मंथन, शाह और नड्डा से मिले फडणवीस
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी अध्यक्ष शामिल हुए. ये बैठक करीब दो घंटे तक चली है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह के घर पर मुलाकात की. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार को लेकर ये मीटिंग हुई है.
गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी अध्यक्ष शामिल हुए. ये बैठक करीब दो घंटे तक चली है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है. वहीं सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस से पूरी जानकारी मांगी है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के दोनों गुटों की याचिकाओं को लेकर भी चर्चा हुई है.
दरअसल इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने इन नेताओं से सीएम शिंदे के साथ मुलाकात की थी, लेकिन अब अकेले में शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करना यही दिखा रहा है कि ये चर्चा कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो और विभागों के बंटवारे को लेकर ही हुई होगी. बता दें कि शनिवार की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. उससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी.
शिंदे और फडणवीस ने की थी साझा पीसी
इससे पहले शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें शिंदे ने बताया था कि मुंबई लौटने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र की नई सरकार जनता के लिए है. महाराष्ट्र के नए सीएम ने कहा था कि हमारी सरकार के पास बहुमत है. हमारे पक्ष में 164 विधायक हैं, जबकि विपक्ष के पास 99 विधायक हैं. महाराष्ट्र की नई सरकार जनता के लिए काम करेगी. मैंने शिवसेना-बीजेपी की सरकार इसलिए बनाई क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ऐसा चाहती थी. यह जनता की इच्छा की सरकार है. इस सरकार को केंद्र सरकार से मदद मिलेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











