
महाराष्ट्र में 'एक हैं तो सेफ' का नारा सुपरहिट, बिहार-दिल्ली में भी चलेगा? देखें हल्ला बोल
AajTak
महाराष्ट्र में महायुति की महाविजय में पीएम नरेंद्र मोदी का नारा 'एक हैं तो सेफ हैं' सबसे बड़ा गेमचेंजर साबित हुआ. महायुति की ऐसी सुनामी चली कि, महाविकास अघाड़ी की गाड़ी पटरी से उतर गई. एकनाथ शिंदे हों या देवेंद्र फडणवीस या फिर अजित पवार सभी ने महाराष्ट्र के नतीजों के बाद माना कि, एक हैं तो सेफ हैं नारे पर जनता ने भरोसा जताया. क्या आने वाले दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का ये नारा जीत की पटकथा लिख पाएगा. देखें हल्ला बोल.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











