
महाराष्ट्र: बेटे ने मां को दिया 50वें जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट, हेलीकॉप्टर में कराई सैर
AajTak
एक बेटे ने अपनी मां की बरसों की इच्छा पूरी की. मां के 50वें जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट में उन्हें पहली बार हेलीकॉप्टर से सैर कराई. बेटे के इस तोहफे को देखकर मां के आंसू निकल पड़े.
ठाणे जिले के उल्हासनगर में आज के युग का श्रवण कुमार देखने को मिला. एक बेटे ने अपनी मां की बरसों की इच्छा पूरी की. बेटे ने अपनी मां के 50वें जन्मदिन पर सरप्राइज देते हुए पहली बार हेलीकॉप्टर में घुमाया. बेटे के इस अनोखे तोहफे को देखकर मां के आंसू निकल पड़े और बोली कि ऐसा बेटा भगवान सबको दे. बेटे द्वारा मां को दिया गया यह तोहफा पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. रेखा दिलीप गरड महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बार्शी की रहने वाली हैं. शादी के बाद वो अपने पति के साथ उल्हासनगर रहने लगी थीं. लेकिन जब उनके बच्चे छोटे थे तो पति की अचानक मौत हो गई थी. उस समय उनका बड़ा बेटा सातवीं क्लास में पढ़ रहा था.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









