
महाराष्ट्र: फिर मिला तलवारों का जखीरा, नांदेड़ में ऑटो में छिपाकर ले जाए जा रहे थे हथियार
AajTak
महाराष्ट्र में लगातार मिल रहे हथियारों के जखीरे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. करीब 2 हफ्ते पहले पुणे में तलवारों का जखीरा मिला था. इसके बाद 2 दिन पहले धुले में तलवारें बरामद की गईं और अब नांदेड़ में फिर तलवारों का जखीरा मिला है.
महाराष्ट्र में हथियार मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. धुले में 2 दिन पहले पकड़े गए तलवारों के जखीरे के बाद अब नांदेड़ में पुलिस ने एक ऑटो से तलवारों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने 25 तलवारों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये तलवारें पंजाब के अमृतसर से ट्रेन के जरिए नांदेड़ लाई गई थीं. इस मामले में और जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तारी की कार्रवाई शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने की है. डीबी दस्ता प्रमुख API वावडे के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के गोकुलनगर इलाके में एक ऑटो के अंदर एक बक्सा रखा है, जिसमें तलवारें ले जाई जा रही हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर ऑटो की तलाशी ली. जांच में पुलिस को ऑटो से 25 तलावारों का जखीरा मिला.
तलवारों का जखीरा सचखंड एक्सप्रेस के जरिए अमृतसर से नांदेड़ लाया गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. नांदेड़ में तलवारों का जखीरा पकड़ाने से लोगो में भय और चिंता की स्थिति बन गई है. दरअसल, पहले ही नांदेड़ कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है. तलवारें किसने और क्यों मंगाई थीं, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शेवाले ने बताया कि आरोपी की गुरुद्वारा परिसर में दुकान है.
बता दें कि 2 दिन पहले ही 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के धुले में पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया था. पुलिस को धुले के सोंगिर से 89 तलवार और हथियारों का जखीरा मिला था. भारी मात्रा में हथियारों के बरामद होने के बाद भाजपा नेता राम कदम ने इसे महाराष्ट्र में बड़े दंगे कराने की साजिश बताया था. भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए पूछा था कि राज्य में आखिर कौन दंगा कराना चाहता है, क्या कांग्रेस इस षड्यंत्र में शामिल है.
राम कदम ने कहा था कि इससे पहले भी राज्य में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया था कि पहले पुणे में तलवारें और शस्त्र बरामद किए गए थे, जो औरंगाबाद ले जाए जा रहे थे और अब धुले में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. बता दें कि तीन सप्ताह पहले पुणे में 97 तलवारें बरामद की गई थीं. मामले में चार लोगों को अरेस्ट किया गया था. तलवारों के अलावा आरोपियों के पास से खुखरी और अन्य सामान भी बरामद किए गए थे. जांच पड़ताल में जानकारी सामने आई थी कि बरामद तलवारों को औरंगाबाद और अहमदनगर भेजा जाना था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











