
महाराष्ट्र: पत्नी मायके से नहीं आई तो टावर पर चढ़ गया युवक, Video
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra Pune) के जुन्नार क्षेत्र में एक युवक पत्नी के मायके से नहीं आने से परेशान होकर गांव के बाहर टावर पर चढ़ गया. लोगों ने जब देखा तो उसे उतरने को कहा. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी को बुलाकर उसकी सुलह करा देंगे. इसके बाद युवक टावर से उतरा.
महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra Pune) के जुन्नार एरिया का रहने वाला एक युवक शोले फिल्म की तरह ऊंचे टावर पर चढ़ गया. दरअसल, युवक की पत्नी मायके से नहीं आई थी. इसी को लेकर गुस्से में युवक टावर पर चढ़ गया. मामले की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना पर पुलिस पहुंची ने जैसे तैसे युवक को नीचे उतारा.
जानकारी के अनुसार, पुणे के जुन्नार तालुका के गोदरे गांव में एक युवक की पत्नी मायके चली गई थी. युवक ने उससे कई बार मायके से लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं आई. इसके बाद युवक गुस्से में आकर गांव में एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर पर चढ़कर शोले स्टाइल में आंदोलन शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: नाराजगी दिखाने बिजली के टावर पर जा चढ़ा जवान
उसने गांव वालों से चिल्लाकर कहा कि जब तक उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं आ जाती, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा. इस मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस उपनिरीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उसकी पत्नी को मायके से बुलाकर सुलह करा देंगे. इस मामले का आश्वासन मिलने के डेढ़ घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरा.
रिपोर्टः स्मिता शिंदे

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







