
महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात के बाद पंजाब में 30 अप्रैल तक Night Curfew लागू, जानें टाइमिंग
Zee News
Punjab Government imposes Night Curfew: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.
चंडीगढ़: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. अमरिंदर सिंह सरकार ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूरे पंजाब में 30 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. Punjab Government imposes night curfew from 9pm-5am across the entire State till April 30, also bans political gatherings in the State नाइट कर्फ्यू के दौरान किसी भी राजनीतिक धरना-प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं होगी. इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था. चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू आज से ही प्रभावी होगा. बता दें कि पहले पंजाब सरकार ने सिर्फ 12 जिलों में 10 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया था, जिसे अब पूरे राज्य में बढ़ा दिया गया है. — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









