
महाराष्ट्र: ठाणे में व्यापारी से 35 लाख की ठगी, ठगों ने ऐंठे रुपये
AajTak
ठाणे में एक व्यापारी से 35 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि माल देने के बदले ठगों ने व्यापारी से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कपड़ा व्यापारी से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुंबई के चार व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक आरोपियों ने इस साल जून और नवंबर के बीच भिवंडी शहर के गायत्री नगर में रहने वाले 42 साल के पीड़ित से ग्रे (बिना प्रोसेस किया हुआ) कपड़े की खेप खरीदी थी.
भिवंडी टाउन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बकाया चुकाने के बजाय, उन्होंने सामान किसी तीसरी पार्टी को बेच दिया और पेमेंट टालते रहे. जब पीड़ित ने पेमेंट की मांग की, तो आरोपियों ने उनके कॉल का जवाब देना बंद कर दिया. बाद में अपना ऑफिस बंद करके फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग का चस्का, 5 साल तक चला ठगी का खेल, गंवा दिए 75 लाख रुपये
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (कॉमन इंटेंशन) के तहत मामला दर्ज किया.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. इधर पीड़ित व्यापारी का कहना है कि इतनी बड़ी रकम की ठगी के बाद उसका व्यापार प्रभावित हो रहा है. रुपयों की कमी के चलते वह अधिक माल नहीं खरीद पा रहा है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








