
महाराष्ट्र: टर्म इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए दी शख्स को लिफ्ट, फिर मारकर जिंदा जला दिया
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में कर्ज से परेशान गणेश गोपीनाथ चौहान ने एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लालच में 50 वर्षीय गोविंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने गोविंद को लिफ्ट देकर सुनसान जगह पर ले जाकर ड्राइवर सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट से बांधा और कार को आग लगाकर जिंदा जला दिया, ताकि उसकी मौत को हादसा दिखाकर इंश्योरेंस की रकम मिल सके और 57 लाख रुपये के लोन से छुटकारा पाया जा सके.
महाराष्ट्र के लातूर में कर्ज में डूबे एक शख्स ने टर्म इंश्योरेंस के पैसों की लालच में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर गाड़ी में ही जिंदा जला दिया और फिर अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को गुमराह किया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक गणेश गोपीनाथ चौहान को हिरासत में लिया है.
मामले की जानकारी देते हुए लातूर के एसपी अमोल तांबे ने बताया कि आरोपी गणेश गोपीनाथ चौहान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता था, जहां उसने 57 लाख रुपये का कर्ज लेकर एक फ्लैट खरीद लिया था. कम सैलरी और घर के खर्चों के चलते वह लोन की मंथली ईएमआई नहीं भर पा रहा था.
एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस
वह इस हद तक परेशान हो चुका था कि उसने दो बार सुसाइड की भी कोशिश की. इसी वजह से उसके पिता ने उसे मुंबई से लातूर जिले के औसा शहर बुला लिया था, जहां उसका मूल गांव है. लेकिन मुंबई में फ्लैट के लोन की ईएमआई की चिंता अभी भी उसे खाए जा रही थी. इसी दौरान उसने अपने नाम पर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया.
लिफ्ट लेना पड़ गया भारी
13 दिसंबर 2025 की रात 10 बजे गणेश अपनी कार और लैपटॉप लेकर घर से बाहर निकला. वह औसा शहर के तुलजापुर मोड़ से अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था. इस दौरान 50 वर्षीय गोविंद यादव ने गणेश से लिफ्ट मांगी और शहर के किला क्षेत्र में छोड़ने को कहा. गोविंद शराब के नशे में धुत था. आरोपी गणेश ने गोविंद को लिफ्ट दी और आगे जाकर गाड़ी रोककर खाना खाने के लिए पूछा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








