
महाराष्ट्र: जालना में पुलिस ने पकड़ी डीजल चुराने वाली गाड़ी, 5.32 लाख का माल जब्त
AajTak
जालना के समृद्धि हाईवे पर पुलिस ने एक डीजल चोरी करने वाली गाड़ी पकड़ी है. जालना की हाईवे पुलिस ने यह कारवाई की है. यहां पुलिस ने इस में 5 लाख 32 हजार 80 रुपये का माल जब्त किया है.
महाराष्ट्र में जालना के समृद्धि हाईवे पर पुलिस ने एक डीजल चोरी करने वाली गाड़ी पकड़ी है. जालना की हाईवे पुलिस ने यह कारवाई की है. यहां चैनल नं. 367 के पास तांदुलवाड़ी गावं में यह कारवाई की गई है और पुलिस ने इस में 5 लाख 32 हजार 80 रुपये का माल जब्त किया है.
जब हाईवे पुलिस रात में गश्त पर थी, तो उन्हे चैनल नंबर 369.600 पर खड़े एक ट्रक (क्रं. एमएच 40 सीडी 5444) के पास एक बिना नंबर की सिल्वर रंग की संदिग्ध कार नजर आई. पुलिस टीम बिना नंबर की गाड़ी के पास जाने लगी तो कार के ड्राइवर ने कार को तेजी से भगाया. इसके बाद पुलिस भी कार का तेजी से पीछा करने लगी. कार में सवार चारों चोर अंधेरे का फायदा उठाकर कार को सड़क पर छोड़कर भाग गये. जब हाईवे पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 240 लीटर डीजल से भरे 6 कैन और 4 खाली कैन, डीजल निकालने के लिए दो प्लास्टिक ट्यूब और चार अलग-अलग नंबर प्लेटें पड़ी मिलीं.
पुलिस ने कार को उसमें मिले सामान को जब्त कर लिया है और चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में 4 अज्ञात डीजल चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में हाइवे पुलिस ने कुल 5 लाख 32 हजार 80 रुपये कीमत का माल जब्त किया है. इस घटना की आगे की जांच चंदनझिरा पुलिस और हाइवे पुलिस कर रही है.
इनपुट: गौरव विजय साली

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







