
महाराष्ट्र: चुनाव से पहले BJP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
AajTak
अंबरनाथ नगर पालिका चुनाव से दो दिन पहले BJP उम्मीदवार पवन वालेकर के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग कर दी. घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है. पुलिस ने तीन जांच टीमें और क्राइम ब्रांच को जांच में लगाया है, जबकि शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
महाराष्ट्र में नगर पालिका चुनाव से ठीक दो दिन पहले अंबरनाथ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पवन वालेकर के चुनावी कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना ने न सिर्फ इलाके में दहशत पैदा कर दी, बल्कि चुनावी माहौल को भी पूरी तरह गरमा दिया है.
बीजेपी नेता के दफ्तर पर फायरिंग
यह वारदात बुधवार देर रात करीब 1 बजे अंबरनाथ पश्चिम के नवीन भेंडी पाड़ा इलाके में हुई. उस समय पवन वालेकर अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे और कार्यालय की ओर चार राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग की गोलियां सीधे कार्यालय के कांच में जा लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
इस हमले में कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की उंगली में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. राहत की बात यह रही कि पवन वालेकर और अन्य कार्यकर्ता सुरक्षित हैं. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की वारदात
पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं. घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि शुरुआती जांच में दो अज्ञात आरोपियों द्वारा फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं, जबकि क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम भी समानांतर जांच कर रही है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









