
महाराष्ट्र: घर बैठे ऐप के जरिए अजान सुन सकेंगे लोग, मुंबई की जुमा मस्जिद की अनोखी पहल
AajTak
Maharashtra Loudspeaker Row: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर बढ़ते विवाद के बीच मुंबई की एक मस्जिद ने अनोखी पहल शुरू करने की योजना बनाई है. इसके तहत लोगों तक अजान की आवाज पहुंचाने के लिए ऐप का उपयोग किया जाएगा.
Maharashtra Loudspeaker Row: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का मुद्दा इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. ऐसे में लाउडस्पीकर के मसले पर राजनीति भी हो रही है. यहां पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे लगातार मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की मांग कर रहे हैं.
मुंबई में हालातों को देखते हुए अब बॉम्बे ट्रस्ट की जुमा मस्जिद एक अनोखी पहल शुरू करने जा रही है. जुमा मस्जिद जल्द ही एक ऐप तैयार करेगी, ताकि लोग अपने घरों से अजान सुन सकें. वहीं, इस मुहिम के जरिए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी पालन हो जाएगा, जिसमें कहा गया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल ना किया जाए.
यह ऐप उपयोगकर्ताओं को उनके मोबाइल के जरिए अजान प्राप्त करने में सक्षम होगा. ऐप से उन लोगों को भी अधिक फायदा होगा, जो मस्जिद तक नहीं पहुंच पाते. इसके अलावा लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को भी क़ाबू करने में मदद मिलेगी.
बॉम्बे ट्रस्ट की जुमा मस्जिद के ट्रस्टी और चेयरपर्सन शोएब खतीब ने बताया कि ऐसे ऐप पर काम किया जा रहा है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने मोबाइल फोन पर अजान प्राप्त करने में सक्षम होगा. साथ ही हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को हम स्वीकार करते हैं.
लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी
बता दें कि लाउडस्पीकर की आवाज के चलते कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एक तरफ खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों को परेशानी होती है. तो वहीं, दूसरी तरफ ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









