
महाराष्ट्र: घर की बिजली कटी तो BJP विधायक ने अफसर को दी धमकी- 'IT रेड डलवा दूंगा', ऑडियो वायरल
AajTak
सामने आए वायरल ऑडियो में लोणीकर औरंगाबाद स्थित अपने आवास की बिजली सप्लाई को कथित रूप से डिस्कनेक्ट किए जाने से भड़के हुए हैं और एक MSEDCL अधिकारी को आयकर विभाग की छापेमारी की धमकी दे रहे हैं.
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर एक ऑडियो क्लिप के चलते मुसीबत में पड़ गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें लोणीकर को कथित तौर पर MSEDCL अधिकारी को धमकी देते सुना जा सकता है. ऑडियो में लोणीकर औरंगाबाद स्थित अपने आवास की बिजली सप्लाई को कथित रूप से डिस्कनेक्ट किए जाने से भड़के हुए हैं और एक MSEDCL अधिकारी को आयकर विभाग की छापेमारी की धमकी दे रहे हैं. मामला सामने आने पर राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने प्रशासन से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है.
'फर्जी ऑडियो क्लिप से मेरी छवि बिगाड़ने की साजिश'
हालांकि, लोणीकर ने आरोपों को खारिज करते हुए ऑडियो क्लिप को नकली बताया है. उन्होंने कहा कि इसके जरिए उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. कथित ऑडियो क्लिप में, लोणीकर, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के इंजीनियर से यह पूछ रहे हैं कि औरंगाबाद में उनके बंगले की बिजली क्यों काट दी गई है. साथ ही उनका मीटर बॉक्स ले लिया गया है, जबकि उन्होंने इस साल 10 लाख रुपये बकाया बिल का भुगतान किया है.
'झुग्गी-झोपड़ी वालों की सप्लाई क्यों नहीं काटते'
सामने आए ऑडियो में बातचीत के दौरान लोणीकर ने यह भी पूछा कि MSEDCL के अधिकारी झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में कटौती क्यों नहीं करते, जहां लोग ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइनों पर हुक लगाकर बिजली चोरी करते हैं. क्लिप में भाजपा नेता को अधिकारी को गाली देते सुना गया. साथ ही वे अधिकारी को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि उनके परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी कराई जाएगी.
'न फोन किया, न गाली दी और न ही धमकी दी'

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







