
महाराष्ट्र-गुजरात और राजस्थान में Mucormycosis के हजारों मरीज, हैरान कर रहा है डेथ टोल
Zee News
Mucormycosis के लक्षणों में एक ब्लैक फंगस भी है, जिसके कारण 50 फीसदी मरीजों की जान जा रही है. वहीं अगर इससे जान बच भी जाए तो लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है. इसके अन्य लक्षणों में सिर दर्द, बुखार, आंख, नाक में तेज दर्द होना भी बताया जा रहा है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) की इस दूसरी लहर का कहर जारी है. देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गई है, जबकि 2 लाख 54 हजार 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अभी भी 30 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. कोरोना महामारी के बीच नई मुसीबत बढ़ा रही है. इस मर्ज का नाम डॉक्टरों ने Mucormycosis बताया है. कोरोना के लक्षणों के बीच मरीजों में अब Mucormycosis के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, Mucormycosis का कहर देश के इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा है. महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में इसके प्रकोप से हाहाकार मचा है. खुद महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) कह चुके हैं कि उनके प्रदेश में Mucormycosis के करीब 2000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं. गुजरात और राजस्थान में भी इसका प्रकोप फैला है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










