
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, “हम इतना जोर का थप्पड़ मारेंगे, आदमी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा’’
Zee News
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इतवार को भाजपा विधायक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए यह बात कही. विधायक ने पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को ध्वस्त करने को लेकर एक विवादित बयान दिया था.
मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इतवार को भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली जुबान बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने भाजपा विधायक प्रसाद लाड की एक मुबैयना तंकीद के मद्देनजर यह बयान दिया है जिसमें लाड ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में ठाकरे की रहनुमाई वाली पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी इस तंकीद को वापस ले लिया और माफी मांगते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया था. "थप्पड़ से डर नहीं लगता" यहां बीडीडी चॉल पुनर्विकास प्रोजेक्ट के उद्घाटन प्रोग्राम को खिताब करते हुए ठाकरे ने अपनी तीन-पार्टियों वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को ’ट्रिपल सीट’ सरकार बताया. सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं. हिंदी फिल्म ’’दबंग’’ के एक डायलाॅग को याद करते हुए कि ’’थप्पड़ से डर नहीं लगता.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ’’किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा.’’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








