
महाराष्ट्र के बाद बंगाल में भी Corona की सभी पाबंदियां हटीं, प्रोटोकॉल मानने की सलाह
AajTak
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है. राज्य में कोरोना के केस में लगातार हो रही कमी के चलते ये फैसला लिया गया है. हालांकि भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर प्रोटोकॉल को मानने की सलाह दी गई है.
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोना के कारण आवाजाही पर लगे सभी प्रतिबंध वापस ले लिए हैं. हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधित प्रोटोकॉल को मानने की सलाह दी गई है. ममता सरकार के आदेश के मुताबिक, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.
कोरोना काल के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार समय-समय पर प्रतिबंधों और राहत के संबंध में नोटफिकेशन जारी कर रही थी. फिलहाल, कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है. बंगाल सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में भीड़ और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है.
वहीं, दफ्तरों और अन्य संस्थानों को कोरोना संबंधी सभी प्रोटोकॉल को मानने की भी सलाह दी गई है. कहा गया है कि रेग्यूलर सैनिटाइजेशन और कोविड के नियमों का पालन किया जाना चाहिए.
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कोरोना के वर्तमान स्थितियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से एक रिव्यू में पाया गया कि राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों और पॉजिटिविटी रेट में काफी कमी आई है.
ये भी पढ़ें

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







