
महाराष्ट्र के पालघर में नकली नोटों के रैकेट का भंड़ाफोड़, 3 गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 14 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं. साथ ही पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 14 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं. जब्त नोटों पर'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा हुआ है. साथ ही मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्तात्रेय किंद्रे ने बताया कि कुछ लोगों को सूचना मिली थी कि वे नकली नोटों को असली नोटों से बदलने के लिए पाली गांव पहुंचेंगे. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने 22 फरवरी को जाल बिछाया.
पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध तरीके से इलाके में घूमते देखा. बाद में दो अन्य व्यक्ति कार में सवार होकर वहां पहुंचे और उस व्यक्ति से कुछ बात करने लगे. जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों लोगों को पकड़ लिया. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 100 और 500 रुपये के नकली नोट जब्त किए, जिनकी कीमत 14 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें: पालघर में मां बनी कातिल, बॉयफ्रेंड से प्रग्नेंट हुई बेटी तो गुस्से में कर दी हत्या
वहीं, कार में सवार दोनों लोगों के पास से एक लाख रुपये के असली नोट भी जब्त किए गए. अधिकारी ने बताया कि बंडलों के ऊपर और नीचे असली नोट रखे हुए थे, जबकि बीच में 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' नाम छपे नकली नोट रखे हुए थे. उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय व्यक्ति और पालघर के रहने वाले 36 और 56 वर्षीय दो अन्य व्यक्तियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने 3 लाख रुपये के नकली नोटों को 1 लाख रुपये के असली नोटों से बदलने की योजना बनाई थी. अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस टीम नकली नोटों के स्त्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






